दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: गुड न्यूज! लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में बरसेंगे मेघ, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली की भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए बारिश आ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज गरज के साथ बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज बारिश की बौछार

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली के मौसम ने लोगों को बेहाल बना दिया है। यहां बढ़ते तापमान और लू के कारण लोगों का जीना मुश्लिक हो रहा है। गर्मी न दिन में चैन लेने दे रही है और न ही रात में। गर्मी से राहत पाने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे है। लेकिन अब उन्हें मानसून का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश होने की उम्मीद है। इससे शहर के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। बूंदाबांदी और बारिश से दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें क्या है आज मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

IMD की बुलेटिन के अनुसार, आज यानी शुक्रवार, 14 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय दिल्ली के कई इलाको में गरज के साथ बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। लेकिन साथ ही ये भी बता दें की आज राजधानी के कई इलाकों में लू भी चलेगी। इन क्षेत्रों में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। एक तरफ दिल्ली में बारिश की संभावना है, तो वहीं दूसरी तरफ लू का अलर्ट भी जारी है।

एनसीआर में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना के साथ एनसीआर क्षेत्रों में लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में आने वाले दिनों में लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने यहां हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूरे शहर में गर्म हवाएं चलेंगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां भी स्थिती कुछ खास अच्छी नहीं है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर का तापमान

दिल्ली में बुधवार को तापमान 44.7 और गुरुवार का 0.1 की बढ़त के साथ 44.8 दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 45.1, नरेला में 45.3 और आया नगर में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज शहर का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के बाद गर्मी में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एनसीआर के तापमान की बात करें तो आज, गाजियाबाद और नोएडा दोनों का तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है। इसी प्रकार के गुरुग्राम और फरीदाबाद का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article