LIVE
Heat Wave Updates: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, चली धूल भरी आंधी
Heat Wave Updates: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, चली धूल भरी आंधी
JUN 14, 2024 19:01 IST
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय धूल भरी आंधी चली। इससे पहले दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी।
JUN 14, 2024 14:44 IST
झारखंड में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना
भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण झारखंड में बारिश में कमी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है तथा यह कमी और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है।
JUN 14, 2024 13:14 IST
झारखंड में कब आएगा मानसून
मानसून धीरे-धीरे झारखंड सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून 16 जून तक दस्तक दे सकता है।
JUN 14, 2024 12:22 IST
मुंबई में बारिश के बाद जलभराव बना मुसीबत
मुंबई के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ लोगों को जलभराव के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
JUN 14, 2024 11:20 IST
यूपी के 32 जिलों में लू का येलो अलर्ट
यूपी के करीब 32 जिलों में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया,मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अमबेड़कर नगर और सोनभद्र अन्य जिलों शामिल हैं।
JUN 14, 2024 10:35 IST
JUN 14, 2024 10:04 IST
गाजियाबाद में लू का येलो अलर्ट
यूपी के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। सुबह धूप निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
JUN 14, 2024 09:18 IST
यूपी के 16 जिलों में जारी लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के बहरचाई, गोंडा, गोरखपुर, आगरा, इटावा, बस्ती, संतकबीर नगर, कानपुर देहार, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, प्रयागराज और चित्रकूट में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
JUN 14, 2024 08:08 IST
दिल्ली में बारिश की बौछार
मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में आज गरज के साथ बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही कई एरिया में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।
JUN 14, 2024 06:28 IST
दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट
दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी है। शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार कम है। विभाग की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा।
JUN 14, 2024 06:28 IST
नोएडा में लू का प्रकोप
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीषण गर्मी का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके साथ लू चलने से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। घरों से बाहर निकलते ही झुलसा देने वाली धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मंगलवार तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
JUN 14, 2024 06:28 IST
बिहार में मानसून
मौसम विभाग ने हाल ही में बिहार में मानसून पहुंचने की तिथि के बारे में जानकारी दी है। इसके अनुसार, बिहार में मानसून 15 से 17 जून के भीतर प्रवेश करेगा। मानसूनी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 14, 2024 06:27 IST
मध्य प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री
मध्य प्रदेश में भी लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। विभाग के अनुसार, लोगों को बारिश का अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि मानसून 17 से 18 जून तक मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। इस दौरान प्रदेश मे झमाझम बारिश होगी।
JUN 14, 2024 06:27 IST
हरियाणा में भीषण गर्मी
दिल्ली, यूपी के जैसे ही हरियाणा में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। यहां पानीपत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लू की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
