Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज आसमान से बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, हालांकि, सूरज निकलते ही तपिश बढ़ रही है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही दिन में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आलम यह है कि लोग पंखे के साथ कूलर और एसी का प्रयोग करने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। उधर, लगातार बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
तेज हवाएं करेंगी परेशान
राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में दिन में हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी लेकिन आसमान में बादल जरूर देखने को मिलेंगे। वहीं हवा की बात करें तो आज दिन में हवा 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। हालांकि, इन हवाओं से बढ़ती गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक दिन के तापमान में गिरावट होने की बात कही है। उधर, मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने की बात बारिश का दौर खत्म होने की बात कही है।
तापमान रहेगा सामान्य
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। उधर, अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि, शुक्रवार से लेकर अगले 5 दिन तक मौसम साफ नजर आएगा। लेकिन तापमान स्थिर रहेगा। शुक्रवार को भी न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी कल के मुकाबले आज एक डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आया है।अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
स्काईमेट के अनुसार, पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। एक से दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है। 6 अप्रैल को भी तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 7 से 8 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती है। 9 अप्रैल को आंशिक बादल छाएंगे।
मिजोरम में ओलावृष्टि
उधर, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में असम , मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी आज तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, मिजोरम में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।
गुजरात में गर्मी ने किया बेहाल
इसके गुजरात के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। शुक्रवार को अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, अहमदाबाद में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सिग्नल बंद करने का फैसला लिया है। इसके अवाला दक्षिण भारत के राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
