दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर बादलों का डेरा, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया है। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी दिल्ली में ठंडक बरकरार है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम में कितना बदलाव होने वाला है।

Image

दिल्ली मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में सर्द हवाओं के चलने की वजह से राजधानी के मौसम पर असर पड़ेगा। हालांकि, आठ मार्च तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

वहीं, बारिश का दौर खत्म होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखा जा रहा है। बारिश के बाद अब मौसम तो साफ हुआ है, लेकिन एक बार फिर ठंडक लौट आई है। मंगलवार रात को एक बार फिर आसमान में बादल दिखाई दिए जो बुधवार की सुबह तक कायम हैं। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने वाला है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप की तपिश बढ़ेगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। लिहाजा, अब गर्मी के मौसम की तैयारियां लोगों को कर लेनी चाहिए। अधिकतम तापमान अगले छह से सात दिनों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

बुधवार को लुढ़का पारा

मौसम में नजर डालें तो बादलों की आवाजाही के बीच बारिश होती रही है। राजधानी में पिछले सप्ताह कई जगहों बूंदाबांदी आम जनजीवन को प्रभावित था। इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। यह सामान्य है। पिछले दिनों हवा में नमी का स्तर 48 से 100 फीसदी तक रहा। मार्च के तीन दिनों में सफदरजंग में 4.2 मिलीमीटर, पालम में 5.8 मिमी, लोदी रोड में 3.7 मिमी, रिज में 9.6 मिमी, आया नगर में 5.5 मिमी बारिश हुई। मार्च के पूरे महीने में सामान्य तौर पर 17.5 मिमी बारिश होती है। लेकिन, बुधवार को पारा तेजी के साथ लुढ़क कर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 7 और 8 मार्च को आसमान साफ रहेगा और इस दौरान धूप की तपिश बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 9 मार्च को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि, 7 मार्च को धूप निकलने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में हैं ऐसे हाल

दिल्ली से लगे नोएडा और गाजियाबाद में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, बी-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन, सुबह की शुरुआत नोएडा और गाजियाबाद में हल्की धुंध के साथ हुई है। दोनों शहरों में रविवार को तेज बारिश हुई थी और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं भी चली थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'