दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 26-Sep-2025: दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, गर्मी का टॉर्चर झेल रहे लोग, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के महीने में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। आसमान से बरस रही आग और तापमान की मार झेल रहे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को राहत मिलने के आसार कम है। आगामी दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Sep-2025: राजधानी दिल्ली से मानसून की विदाई के बाद से यहां लगातार तापमान बढ़ रहा है। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। सितंबर के महीने में आसमान से आग बरस रही है। आमतौर पर इस समय गुलाबी ठंडक की दस्तक हो जाती थी, लेकिन ठंड तो दूर की सितंबर के महीने में यहां अप्रैल-मई वाली गर्मी महसूस की जा रही है। चिलचिलाती धूप में कोई बाहर नहीं निकलना चाहता। यहां मौसम की चाल एक दम बदल गई है। तापमान कम होने की बजाए बढ़ रहा है। सितंबर के महीने में शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए आगे तापमान के और बढ़ने की आशंका है। दिल्ली ही नहीं इससे सटे शहरों में भी गर्मी से परेशान है। गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रहा है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में भीषण गर्मी से परेशान लोग

राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शहर को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ यह है कि दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा। आगामी दिनों में भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज तेज धूप खिली रहेगी और गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। यहां भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही आने वाले दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो आज दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 34 और 35 डिग्री तक रह सकता है।

नोएडा-गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद और नोएडा में भी दिल्ली की तरह तेज धूप खिली रहेगी। यहां लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान दोनों शहरों में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अब शहर के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article