दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 22-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में चढ़ा पारा, उमस गर्मी का सितम जारी, जानें कैसा रहेगा नवरात्रि के पहले दिन मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं और उन्हें अब इस गर्मी से राहत देने के लिए बरसात होने की भी कोई संभावना नहीं है। यहां शहरवासियों को तेज धूप और उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में शहरवासी उमस से परेशान नजर आ रहे हैं। चिपचिपी गर्मी और चिलचिलाती धूप में दिल्लीवासियों का हाल बेहाल हो रहा है। बीते कई दिनों से राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। बारिश की कमी के कारण यहां तापमान और उमस दोनों बढ़ रही है। हालांकि रविवार को शहर में 33 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन आगामी दिनों में यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ बना रहेगा। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम गर्म बना हुआ है। यहां तेज धूप खिली हुई है और चिलचिलाती धूप के साथ उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी महसूस हो रही है। जबकि नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही यहां हल्की ठंडक का एहसास होने लगता था। लेकिन इस साल मौसम की चाल बदली हुई है और दिल्ली में अच्छी-खासी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली का तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम गर्म भी बना हुआ है। यहां भी बारिश की कमी के कारण उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम साफ बना हुआ है, यहां बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तापमान की बात करें तो गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा, जबकि गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों शहरों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। यहां पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। फरीदाबाद और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम 35 डिग्री रह सकता है। आगामी दिनों में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'