Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। बारिश न होने के कारण यहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन शहर में कहीं-कहीं ही बारिश की फुहार देखने को मिली। बारिश की कमी से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी बढ़ी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, मौसमी गतिविधियों को देखते हुए केवल संभावना है। आइए अब आपको बताएं कब मिलेगी उमस वाली गर्मी से दिल्लीवासियों को राहत।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका अर्थ यह है कि शहर में आज भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन मौसम विभाग ने यहां बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा। तापमान बढ़ने के साथ यहां उमस भी बढ़ने लगी है। बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी और लोगों गर्मी से बेहाल नजर आएंगे।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली की तरह ही एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश की कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर का न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली से सटे और एनसीआर क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां आज हल्की बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज धूप खिली रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली की तरह ही एनसीआर क्षेत्रों में भी लोग उमस से परेशान रहेंगे।
कल कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 23 अगस्त को दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
बागपत का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बागपत को ग्रीन जोन में रखा गया है। लेकिन यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।
मेरठ का मौसम
मेरठ में मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
