दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर पूरी तरह से थम गया है। मानों मानसून की विदाई हो गई है। बारिश का दौर रुकने से यहां उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Sep-2025: दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है। यहां मंगलवार को कहीं भी बारिश की एक बूंद नहीं टपकी है। बारिश की कमी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप खिली रहने के कारण तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी इससे राहत मिलने के आसार कम है। अब दिल्ली के लोगों को आगे कई दिन गर्मी परेशान करने वाली है। यहां तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। बता दें कि कल शहर के तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है। चलिए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। शहर को ग्रीन जोन में रखा गया है। यानी यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश न होने से तापमान बढ़ने लगा है और उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है या इससे अधिक हो सकता है। हवा में 88 से 58 प्रतिशत नमी दर्ज की जा रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में अब मानसून कि विदाई हो रही है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कहीं-कहीं बारिश की बौछार की संभावना है, लेकिन भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अब बात करें तापमान की तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article