दिल्ली

Delhi-NCR में बढ़ेगा गर्मी का कहर, तापमान 42 पार जाने के आसार, आज चलेगी धूल भरी आंधी

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आज आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी-बिहार की तरह अब दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी अपना कहर बरपाने वाली है। यहां का तापमान 41 पार जा चुका है और दोपहर में चिलचिलाती धूप भी परेशान कर रही है। मंगलवार को दिल्ली का पारा 42 डिग्री पार जाने के आसार हैं। राजधानी में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही धूल भरी आंधी के साथ 35 से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बल्कि आज दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

सोमवार को पीतपुरा रहा सबसे गर्म

दिल्ली में सोमवार को सुबह अच्छी खासी धूप निकली। वहीं दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं के कारण लू जैसा अहसास हुआ। जिसके बाद शाम के समय भी गर्मी से मौसम कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पीतमपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पूसा में तापमान 42.1, जाफरपुर में 41.7, रिज में 41.6, आया नगर में 41.4, पालम में 40.8 और लोधी रोड में 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में आज अधिकतम तापामान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और भी देखने को मिलने वाला है। आने वाले 4-5 दिनों में यहां का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में लू जैसी स्थिति नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज रात को राजधानी में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद वीकेंड पर भी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 11 और 12 मई को हल्की-फुल्की बौछार पड़ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article