दिल्ली

Delhi-NCR के कई राज्यों में बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-बारिश का Alert; जानें अगले पांच दिनों का मौसम

Delhi NCR Weather: देश में म़ॉनसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। वही कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। आइए जानें कैसा रहेगा आने वाला मैसम-

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Delhi- NCR का मौसम
  • इन राज्यों में रेड Alert
  • जानें अगले 5 दिनों का मौसम

Delhi NCR Weather: देश के कई राज्यों में मॉनसून एक्टिव है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज फिर कई राज्यों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD)के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 12 से 15 जुलाई के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

मौसम को लेकर नरेश कुमार ने कहा, “बुधवार तक मानसून नॉर्मल पोजीशन पर था। उसके कारण बारिश ज्यादा हो रही थी, लेकिन, अब मानसूम नॉर्थ की ओर शिफ्ट हो रहा है। उसके प्रभाव के चलते नॉर्थ के राज्यों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।”

दिल्ली एनसीआर का मौसम

उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट जोन में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा सेंट्रल इंडिया की बात करें तो वहां पर भारी बारिश की आशंका है और यह अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के बीच बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में हल्की बारिश

दिल्ली में उमस भरी गर्मी को लेकर आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट ने कहा कि मानसून सीजन में ऐसा ही होता है, जो हवाएं आती हैं, उससे बारिश की गतिविधि तो बनी रहती हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ता है। अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान है।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने अगले 5 दिनों के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। 11 से 14 जुलाई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

(इनपुट- आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!