दिल्ली

Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कई जगहों पर बारिश; हीटवेव से मिली राहत

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला और कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rain in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम में बदलाव दिखा। मौसम में बदलाव से कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश से एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में हीटवेव का कहर जारी है। दिल्ली में तापमान 50 के पार पहुंच गया था।

दिल्ली-ग्रेटर नोएडा में बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा में भी हल्की बारिश हुई, जिसके बाद प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अगर दिल्ली की बात करें तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिनदयाल उपाध्याय मार्ग समेत कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, लू चलने और धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया था।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत था और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 के साथ 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article