दिल्ली

दिल्ली बनी गैस चैंबर, जहरीली हवा में सांस लेने मुश्किल, 'बेहद खराब' श्रेणी में एक्यूआई

Delhi-NCR AQI Update: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। जहरीली हवा में सांस लेने मुश्किल होने लगा है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 335 रिकॉर्ड किया गया है। एनसीआर क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

Image

गैस चैंबर बनी दिल्ली

Delhi-NCR AQI Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा पूरे देश की तुलना में सबसे खराब बनी हुई है। दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। शहर का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। सांसों के संकट के बीच आंखों में जलन, त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों को अस्थमा है, उनके लिए स्थिति और खराब बनी हुई है। इस समय दिल्ली किसी गैस चैंबर से कम नहीं है। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है। यहां भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है।

दिल्ली का एक्यूआई (Delhi AQI)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया, जो बीते हुए कल यानी शुक्रवार शाम 4 बजे की रिपोर्ट में 322 रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि यहां पीएम 2.5 दर्ज किया गया है। आसपास के राज्यों में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली की हवा और खराब होती जा रही है। ग्रेप-2 के नियम लागू करने के बाद भी शहर की हवा में कोई खास बदला नहीं हुआ है। एंटी स्मॉग गन, निर्माण पर रोक आदि जैसी तमाम कोशिशों के बाद भी शहर की हवा पर कोई असर नहीं हो रहा है।

प्रदूषण की स्थिति और तापमान में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए आगामी दिनों में शहर की हवा और खतरनाक की श्रेणी में पहुंच सकती है। ये कहना गलत नहीं है कि ठंड के समय दिल्ली की गैस चैंबर में तब्दील हो जाती है, जिसमें न केवल सांस लेने में परेशानी होती है, बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण (NCR AQI)

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 300 के नीचे है, लेकिन अगर अभी इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आगामी दिनों में गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी एक्यूआई 300 के पार पहुंच जाएगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में एक्यूआई 277 के करीब दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में 204 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में एक्यूआई 314 बना हुआ है और नोएडा में 306 रिकॉर्ड किया गया। दिन चढ़ने के साथ यहां एक्यूआई और बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि जब दिल्ली-एनसीआर में हवा नहीं चलती या बारिश नहीं होती तब तक प्रदूषण के कम होने की कम ही संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई