दिल्ली

Delhi Rain: दशहरे पर बादलों ने फेरा पानी, दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश: IMD का बड़ा अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बादलों का बरसना जारी है। पिछले एक घंटे से पूरे एनसीआर क्षेत्र में बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे दशहरे मेले की तैयारियां धुलती नजर आ रही हैं।

Image

दिल्ली-एनसीआर में दशहरे में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दशहरे का मजा किरकिरा कर दिया है। पूरे एनसीआर क्षेत्र में काले बादल छाए हैं। हालांकि, सुबह से शाम 5 बजे तक धूप छांव का खेल जारी था, लेकिन शाम होते-होते बादलों ने बरसान शुरू कर दिया, जिससे गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन तमाम दशहरा मेले की तैयारियों पर पानी फिर गया। अगर, ऐसी ही बारिश होती रही तो रावण पुतला दहन में भारी समस्या आ सकती है। हालांकि, बारिश की बूंदों ने गर्मी से काफी राहत दी है।

मौसम विभाग ने गुरुवार दशहरे के दिन गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बारिश होने से दशहरे मेले में खलल पड़ सकती है। हालांकि, कोई बड़ा मौसम तंत्र एक्टिव नहीं है, लेकिन अगले 2 दिन तक बादलों के बरसने के संकेत हैं। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई। लेकिन, अगले 2 दिन मौसम एक्टिव रह सकता है।

दिल्ली का प्रदूषण कितना है?

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिन से वेदर एक्टिविटी होने से हवा में तैर रहे धूल के बैठ गए हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर काफी कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article