दिल्ली

दिल्ली का दिल गार्डन-गार्डन, हिल स्टेशनों से बेहतर हुई AQI! जहरीली हवा से मिली मुक्ति

Delhi NCR AQI : दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता और बारिश के कारण हवा काफी साफ हुई है। समाचार एजेंसी आईएनएस के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई हिल स्टेशनों से भी बेहतर दर्ज किया गया।

Image

दिल्ली की हवा साफ (तस्वीर साभार-@sumitsaurabh)

Delhi NCR AQI: दिल्ली एनसीआर में लगातार बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों को एक तरफ गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी तरफ जहरीली हवा से भी उन्हें मुक्ति मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर एक्यूआई कई पहाड़ी इलाकों से भी बेहतर स्थिति में है। बीते कुछ दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने न सिर्फ तापमान को नीचे गिराया है बल्कि हवा की गुणवत्ता को भी बेहद बेहतर बना दिया है।

कहां कितना एक्यआई?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 15 जुलाई की सुबह तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'अच्छी' श्रेणी में रहा। दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 32 था, जबकि आनंद विहार और करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक्यूआई 43 था। अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे अशोक विहार (42), बवाना (44), बुराड़ी क्रॉसिंग (41), और चांदनी चौक (40) जैसे इलाकों में भी वायु गुणवत्ता बहुत अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई।

राजधानी का औसत एक्यूआई करीब 40 रहा, जो देश के कई हिल स्टेशनों से भी बेहतर माना जा सकता है। नोएडा की बात करें तो सेक्टर 125 में एक्यूआई 41, सेक्टर 1 में 35, जबकि सेक्टर 62 में एक्यूआई 62 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई

वहीं, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में एक्यूआई 50 और नॉलेज पार्क-V में 64 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में भी हालात बेहद अच्छे रहे। इंदिरापुरम में एक्यूआई 37, संजय नगर में 41 और वसुंधरा में 38 दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 30 से 50 के बीच बना हुआ है, जो साफ हवा और बेहतर वातावरण का संकेत है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार, 15 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में रोजाना गरज-बारिश की संभावना बनी हुई है। 15 से 18 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, इन दिनों हवा में नमी का स्तर 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक बना रहेगा, जिससे उमस की परेशानी बनी रह सकती है। 19 और 20 जुलाई को भी रेन और थंडरशॉवर्स की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में तापमान थोड़ा बढ़कर अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article