दिल्ली

Delhi News: सावधान! अब दिल्ली में 'नशीला धुआं' छोड़ कर बदमाश कर रहे लूट, जेल वार्डन बने शिकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 04:33 PM IST

दिल्‍ली के नंद नगरी इलाके में एक जेल वार्डन पर नशीला धुंआ छोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट कर ली। जेल से ड्यूटी कर लौट रहे वार्डन से यह लूट चार बदमाशों ने की। घटना के दो दिन बाद होश आने पर अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है

Image

पुणे में तस्करी के दो लाख रुपये के नकली नोट बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • गगन सिनेमा के पास खड़े होकर कर रहे थे बस का इंतजार
  • पीड़ित मंडोली जेल में हेड वार्डन के पद पर हैं तैनात
  • नशीला धुंआ सूंघने से पीड़ित वार्डन दो दिन तक रहे बेहोश

Delhi News: राजधानी दिल्‍ली में लूट, स्‍नैचिंग और ठगी जैसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। बदमाश लोगों को सरेआम अपना शिकार बना फुर्र हो जाते हैं। वहीं पुलिस नाकाबंदी कर उन्हें तलाशती रहती हैै। बेखौफ बदमाश अब आम आदमी के साथ ही पुलिस को भी शिकार बना रहे हैं। लूट का ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया है नंद नगरी इलाके से। यहां पर चार बदमाशों ने जेल वार्डन पर पहले नशीला धुआं छोड़ कर उन्‍हें बेहोश कर दिया और फिर उनसे हीरा जड़ित सोने की अंगूठी, मोबाइल व पर्स लूट लिए।

घटना 12 अक्‍टूबर की है। सड़क के किनारे बेहोश व्‍यक्ति की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने वार्डन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर वार्डन को दो दिन बाद होश आया। जिसके बाद पीड़ित वार्डन कुलदीप ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

धुंआ होते ही छा गया आंख के सामने अंधेरा

पीड़ित वार्डन कुलदीप कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ द्वारका के उत्तम नगर में रहते हैं। वह मंडोली जेल में हेड वार्डन के पद पर तैनात हैं। उन्‍होंने बताया कि वे 12 अक्‍टूबर की रात को ड्यूटी खत्म कर जेल से अपने घर जा रहे थे। वे गगन सिनेमा के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां पर चार युवक पहुंचे, वे पास आकर खड़े हो गए तो लगा कि वे भी बस का इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान इनमें से एक व्‍यक्ति ने जेब से कोई सामान निकाल कर जलाया और फिर उनके मुंह के पास छोड़ दिया, जिसके बाद आंख के सामने अंधेरा छा गया। घटना के दो दिन बाद पीड़ित को अस्‍पताल में होश आया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली में संभवतया ऐसा पहला ही मामला सामने आया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article