दिल्ली

दिल्ली HC का आदेश -सोशल मीडिया से पोस्ट्स हटाएं AAP नेता, LG का ट्वीट-'सत्यमेव जयते'

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 05:14 PM IST

आप के नेताओं का आरोप है कि नोटबंदी के दौरान सक्सेना जब खादी एवं ग्रामीण उद्योग के चेयरमैन थे तो उन्होंने बैन की हुई नकदी को सिस्टम में लाया। इसके अलावा आप नेताओं का आरोप है कि सक्सेना 1,400 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल हैं।

Image

आप नेताओं ने दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाया है।

Photo : ANI

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 'झूठे' आरोप लगाए जाने से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को रोके जाने पर उप राज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने इसे अपनी जीत के रूप में लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उप राज्यपाल ने अपने ट्वीट में इसे 'सत्यमेव जयते' करार दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में आम आदमी पार्टी के नेताओं को सोशल मीडिया पर सक्सेना के खिलाफ किए गए पोस्ट्स, वीडियो एवं ट्वीट को हटाने का आदेश दिया है।

आप के नेताओं का आरोप है कि नोटबंदी के दौरान सक्सेना जब खादी एवं ग्रामीण उद्योग के चेयरमैन थे तो उन्होंने बैन की हुई नकदी को सिस्टम में लाया। इसके अलावा आप नेताओं का आरोप है कि सक्सेना 1,400 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल हैं। न्यायमूर्ति अमित बंसल ने अंतरिम राहत देते हुए कहा, 'मैं वादी के पक्ष में फैसला सुनाता हूं...' विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।

उपराज्यपाल ने इसके अलावा ‘आप’,इसके नेताओं आतिशी सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को सोशल मीडिया पर साझा किए गए “झूठे” और “मानहानिकारक” पोस्ट, ट्वीट या वीडियो हटाने का निर्देश देने की भी अपील की थी। उन्होंने ‘आप’ और उसके पांच नेताओं से ब्याज सहित 2.5 करोड़ रुपये के हर्जाने और मुआवजे की भी मांग की है।

एलजी ने की जुर्माने की मांग

उन्होंने आम आदमी पार्टी और उसके पांच नेताओं से ब्याज समेत 2.5 करोड़ रुपए के हर्जाने और मुआवजे की भी मांग की है। आप नेताओं ने आरोप लगाया था कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सक्सेना एक घोटाले में शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article