दिल्ली

लाजपत नगर में वकील ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; न करियर न ही परिवार, ये थी सुसाइड की वजह

दिल्ली के लाजपत नगर में 33 वर्षीय अधिवक्ता फागुन कालरा ने मंगलवार दोपहर अपने घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पेशेवर जीवन में लिए गए कुछ गलत निर्णयों को आत्महत्या का कारण बताया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Advocate Suicide: दिल्ली के लाजपत नगर में मंगलवार को एक अधिवक्ता ने आत्महत्या कर ली। 33 वर्षीय अधिवक्ता फागुन कालरा ने अपने घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, कालरा के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपने अधिवक्ता कार्यकाल के दौरान लिए गए कुछ फैसलों को लेकर खुद को दोषी ठहराया। इन निर्णयों से कुछ लोगों को परेशानी हुई थी, जो उनके लिए लंबे समय से मानसिक तनाव का कारण बन रहे थे।

परिवार के साथ रहता था मृतक

पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति छत से गिर गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से लथपथ कालरा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कालरा लाजपत नगर में अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे।

जांच के लिए भेजा गया सुसाइड नोट

सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस का कहना है कि यह घटना पेशेवर तनाव और मानसिक दबाव से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article