दिल्ली

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना की शुरुआत; अब सिर्फ ₹5 में मिलेगा गरम और पौष्टिक खाना, साथ ही होंगी ये व्यवस्थाएं

दिल्ली सरकार ने गरीबों और मजदूरों के लिए ‘अटल कैंटीन योजना’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है, जिसमें मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन मिलेगा। यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेवा भावना से प्रेरित है और उनके जन्मदिन पर शुरू की जाएगी। पहले चरण में 100 स्थानों पर कैंटीनें खुलेंगी, जहां रोज़ाना हजारों लोगों को गरम और स्वच्छ भोजन परोसा जाएगा।

Image

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Atal Canteen Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीबों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। राजधानी में सरकार जल्द ही ‘अटल कैंटीन योजना’ शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत लोगों को सिर्फ ₹5 में गरम, स्वच्छ, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अटल कैंटीन योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्रारंभ होगी और पहले चरण में 100 स्थानों पर इसकी शुरुआत की जाएगी। बताया जा रहा है कि, इस योजना की हर कैंटीन में सुबह और शाम 500-500 लोगों को थाली परोसी जाएगी, जिसमें दाल, चावल, रोटी और सब्जी शामिल होंगे।

होंगी ये व्यवस्थाएं

बता दें कि, योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी सीधे सरकार के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से होगी। कैंटीन की रसोई में आधुनिक कुकिंग सुविधाएं, आरओ पानी और ठंडा भंडारण जैसी व्यवस्थाएं होंगी। साथ ही, भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए FSSAI और NABL प्रमाणित लैब्स से हर महीने परीक्षण कराया जाएगा। ऐसे में, कैंटीन संचालित करने वाली एजेंसियों को सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

हर नागरिक को मिले पौष्टिक भोजन

एजेंसियों को हर महीने भोजन वितरण का रिकॉर्ड, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, फूड सेफ्टी लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी, जहां कोई भी भूखा नहीं सोएगा। यह योजना अटल जी की गरीबों के प्रति संवेदना और सेवा भावना को समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मानना था कि गरीबी केवल धन की कमी नहीं, बल्कि अवसरों की कमी है और इसी विचार से प्रेरित होकर यह योजना शुरू की जा रही है ताकि हर नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन और पौष्टिक भोजन मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें