दिल्ली

Delhi: एक तरफा प्‍यार में मिला इंकार तो इंजीनियर बन गया ब्‍लैकमेलर, लड़की से ऐंठ लिए सात लाख रुपये, अब पहुंचा जेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 04:13 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में एक कंप्‍यूटर इंजीनियर एक तरफा प्‍यार में इंकार मिलने पर इतना बौखला गया कि, वह ब्‍लैकमेलर बन बैठा। आरोपी युवती का फोटो एडिट कर उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने लगा। इन फोटो को डिलीट करने के बदले सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

Image

प्‍यार में इंकार पर दिल्‍ली का इंजीनियर बन बैठा ब्‍लैकमेलर। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरोपी इंजीनियर और पीड़िता की पहले से थी जान पहचान
  2. आरोपी के प्रपोजल को पीड़िता ने कर दिया था इंकार
  3. पीड़िता के फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये

Delhi News: एक तरफा प्‍यार में युवती से मिला इंकार एक कंप्‍यूटर इंजीनियर को इतना नागवार गुजरा की वह इंजीनियर से ब्‍लैकमेलर बन गया। गुस्साए आरोपी ने युवती के फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालने की धमकी देकर उसे ब्‍लैकमेल करने लगा। इन फोटो को हटाने के एवज में युवती के परिजनों से सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी के इन करतूतों से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस को की। जिसके बाद सक्रिय हुई साइबर पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित अंशुल श्रीवास्तव कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक कंपनी में अच्‍छी पोजिशन पर जॉब कर रहा था। इस आरोपी के खिलाफ आरके पुरम में रहने वाली एक युवती ने 12 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराया था। युवती ने बताया था कि, एक युवक उसे ब्‍लैकमेल कर रहा है। उसके फोटो एडिट कर विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर डालने के साथ उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज रहा है।

आरोपी 10 लाख रुपये मांग के साथ करना चाहता था सगाई

शिकायतकर्ता ने बताया कि, आरोपित इंजीनियर ने फोटो डिलीट करने की एवज में उससे सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच करते हुए उसे यूपी के उन्नाव जिले से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि, वह पीड़िता की बहन को पहले से जानता था। जिसकी मदद से उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी तो आरोपित ने उसे प्रपोज कर दिया, लेकिन पीड़िता ने उसे मना कर दिया।

इससे नाराज आरोपित ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपित ने पीड़िता के एडिट किए गए फोटो को वायरल करके उन्हें डिलीट करने की एवज में सात लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने बताया कि,आरोपित अब 10 लाख और साथ ही सगाई करने की मांग कर रहा था। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article