दिल्ली

Delhi News: दिल्ली के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, कट चुके थे हाथ, अब कर पाएगा सारे काम

दिल्ली में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के कट चुके हाथ का सफल सर्जरी कर नए हाथ जोड़े हैं। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस नए हाथ से सारे काम हो पाएंगे।

Image

डॉक्टरों ने आदमी को लगाए महिला के हाथ।

Photo : Twitter

Delhi News: दिल्ली के डॉक्टरों ने कमाल कर दिया। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर एक पेंटर को उसका हाथ लौटा दिया, जिससे अब वह फिर से अपने हाथों में ब्रश थाम सकेगा और अपने सपनों क आकार दे पाएगा।

डॉक्टरों ने किया कमाल

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में एक महिला का हाथ पेंटर के कटे हाथ में जोड़ा गया, जिसके बाद से अब वह फिर से पहले जैसा हो गया है। इस चमत्कार ने कई जिंदगियां बदल दी हैं। यह दिल्ली में इस तरह का पहला सफल ऑपरेशन है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

चार साल पहले खो दिए थे हाथ

बता दें कि 45 वर्षीय पेंटर ने 2020 में एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। इस घटना के बाद उसने कभी नहीं सोचा था कि फिर से उसे हाथ मिल सकेगा, लेकिन ईश्वर की ऐसी कृपा हुई कि आज उसके पास दोनों हाथ मौजूद हैं।

महिला ने दान किए अपने हाथ

इस काम के लिए दिल्ली की एक महिला आगे आई। दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के एक स्कूल की पूर्व प्रशासनिक प्रमुख मीना मेहता ब्रेन डेड घोषित हो चुकी हैं और उन्होंने अपने अंग दान करने की शपथ ली थी, जो इस पेंटर के लिए वरदान साबित हुआ और महिला की मदद से उसे हाथ मिल पाया।

जानकारी के अनुसार, मीना मेहता इससे पहले भी कई लोगों की जिंदगियां बदल चुकी हैं। उन्होंने किडनी, लीवर और कॉर्निया दान कर तीन लोगों की जीवन में खुशियां भर दी हैं और अब उन्होंने अपने हाथ दानकर चौथे व्यक्ति की जीवन खुशहाल कर दी।

hand transplant surgery (1)

डॉक्टरों ने कट चुके हाथ जोड़े।

ऑपरेशन में 12 घंटे से अधिक समय लगे

बता दें कि यह ऑपरेशन काफी कठिन था। डॉक्टरों को इस ऑपेशन में 12 घंटे से अधिक का समय लगा। इस ऑपरेशन में काफी बारीकी से काम किया गया है, क्योंकि इसमें धमनी, मांसपेशी और तंत्रिका को जोड़ना काफी जटिल था। अंत में डॉक्टरों का समर्पण और मेहनत रंग लाया और ऑपरेशन सफल रहा। पेंटर को कल (बुधवार) अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article