Delhi: जब भी सस्ते कपड़ों की खरीदारी की बात होती है, तो दिल्ली के सरोजिनी नगर और पालिका बाजार का नाम जरूर आता है। दिल्ली के ये ऐसे ऐसे बाजार हैं, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के खरीदारी के लिए बेस्ट जगह है। ये मार्केट सालों से खरीदारी के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। यहां आप कपड़े, जूते, बैग्स, ज्वेलरी, बेल्ट, इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर तक सबकुछ खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां से आप अपने घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम भी ले सकते हैं। यहां लाइन से ढेरों दुकानें लगती हैं, जहां आपको अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए एक के बाद एक दुकान पर जाना पड़ता है। जिसमें आपका टाइम भी ज्यादा जाता है और आपको परेशानी भी होती है। ऊपर ये बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप। ऐसे में इन बाजारों की तरफ रुख करने से पहले एक बार आप सोच में जरूर पड़ जात होंगे। लेकिन, अगर आपने खरीदारी का प्लान बना ही लिया है तो इसके लिए अब सरोजिनी या पालिका ही क्यों जाना ?
हालांकि, इन मार्केट्स में बहुत सी दुकानें हैं, जहां आप अपना मनपसंद सामान खरीद सकते हैं। लेकिन, इतनी तेज गर्मी और धूप में इन बाजारों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ? अब आप सोच रहे होंगे कि सस्ते में शॉपिंग के लिए और कहां जाएं ? तो आपको बता दें कि अब सस्ते कपड़ों की खरीदारी के लिए आपको इन बाजारों में नहीं जाना होगा। जी हां,अब दिल्ली के 5 स्टार होटेल से आप ब्राडेंड कपड़े बहुत ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए आपको कहां और कब जाना होगा।
90% तक का डिस्काउंट
अब आपको अपने पॉकेट फ्रेंडली बजट में शॉपिंग के लिए इन बाजारों मे नहीं, बल्कि रोहिणी के क्राउन प्लाजा में जाना होगा। यहां आप 5 स्टार होटेल वाले एसी हॉल में ब्रांडेट कपड़े बहुत ही सस्ते रेट पर में खरीद सकते हैं। यहां आपको ब्रांडेड कपड़ों पर 90% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां, आप यहां 3000 रुपये का टॉप आप सिर्फ 300 रुपये में खरीद सकते हैं और लड़कों के 4000 रुपये वाले शर्ट आप केवल 400 रुपये में लेकर आ सकते हैं। यहां भारी सेल लगाई जाएगी, जहां आपको कपड़ों के शानदार कलेक्शन मिलेंगे। साथ ही यहां आप बच्चों के कपड़े भी काफी कम रेट पर खरीद सकते हैं।
सस्ते में खरीदें होम डेकोर आइटम
अगर आपको अपने घर को डेकोरेट करना है, तो यहां होम डिकोर का सामान भी मिलता है। यहां आप होम डेकोर होम, फर्निशिंग के कई आइटम खरीदकर घर ले सकते हैं। और अपने घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। यहां आपको होम डिकोर सामानों पर भी भारी छूट मिलती है।
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और परफ्यूम
अगर आपको कॉस्मेटिक आइटम की खरीदारी करनी है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट होगी। यहां आपको कॉस्मेटिक आइटम के करीब 200 प्रोडक्ट मिलेंगे। वो भी काफी किफायदी रेट पर आप इन सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं यहां ब्रांडेट परफ्यूम के भी बेस्ट कलेक्शन हैं। यहां से आप अपने लिए सस्ते और अच्छे परफ्यूम खरीद सकते हैं।
इस दिन लगेगी सेल
इन सस्ते और ब्रांडेट सामानों की खरीदारी के लिए 26 से 28 अप्रैल के बीच आपको रोहिणी के बीच क्राउन प्लाजा में जाना होगा। जहां आप अपनी पसंद के ब्रांडेट कपड़ों की शॉपिंग काफी कम बजट में कर सकते हैं। तो बिना देर किए पहुंच जाएं क्राउन प्लाजा और सस्ता रेट में बहतरीन खरीदारी का आनंद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
