दिल्ली

Delhi Crime: कोर्ट परिसर से फिल्‍मी स्‍टाइल में चकमा देकर भागा था बदमाश, पुलिस ने सीलमपुर से दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:14 PM IST

Delhi Crime: कड़कड़डूमा कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले बदमाश को दबोच पुलिस द्वारा लिया गया है। कोर्ट से फरार होने के बाद आरोपी सीलमपुर स्थित अपने एक जानकार की दुकान पर छिपा हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

Image

कड़कड़डूमा कोर्ट से फरार बदमाश को दिल्‍ली पुलिस ने दबोचा (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • शौच जाने के बहाने शुक्रवार को फरार हुआ था यह बदमाश
  • आरोपी सलीमपुर में अपने एक जानकार की दुकान पर छिपा था
  • कोर्ट परिसर से इससे पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी

Delhi Crime: दिल्‍ली के कड़कड़डूमा कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले बदमाश को दबोच लिया गया है। कोर्ट में अपने एक साथी के साथ पेशी पर आया यह बदमाश शुक्रवार को फिल्‍मी स्‍टाइल में फरार हो गया था। इस मामले में फर्श बाजार थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर रात आरोपी को पुलिस ने सीलमपुर स्थित उसके एक जानकार की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

बता दें कि, पुलिस ने आरोपित जुनैद अहमद उर्फ शारिक और ताहूर को वेलकम इलाके में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस आरोपी पर पहले से भी लूट और झपटमारी के कई केस चल रहे हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। आरोपी के साथ एसआई महेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर व चमन की ड्यूटी थी। कोर्ट में पेशी का इंतजार कर रहे जुनैद ने पुलिस कर्मचारियों से उसे शौचालय ले जाने को कहा। जिसके बाद कांस्टेबल अंकुर उसे शौचालय लेकर गए।

पुलिसकर्मी बाहर करता रहा इंतजार

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, आरोपी जुनैद शौचालय के अंदर चला गया और कांस्टेबल बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करने लगा। जब काफी देर तक जुनैद बाहर नहीं निकला तो कांस्टेबल ने अंदर जाकर देखा। तब तक जुनैद शौचालय की खड़की से भाग चुका था। कांस्‍टेबल अंकुर ने जुनैद को भागता हुआ देखकर शोर भी मचाया, लेकिन वह तब तक फरार हो चुका था। कोर्ट से आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही दिल्‍ली पुलिस अलर्ट हो गई। जिसके बाद चले सर्च अभियान के बाद आरोपी जुनैद को सीलमपुर में एक दुकान से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि कोर्ट परिसर से किसी आरोपी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इसी वर्ष कोर्ट से एक कैदी और एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article