Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में लूट और हत्या जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर है कि दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 300 रुपये के पीछे युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी जान निकल गई। जानकारी के मुताबिक, यह हत्या जुएं में हारे रुपये के कारण हुई है।
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया, आरोपियों की पहचान प्रमोद, रजनीश, अमित और रोशन के रूप में की गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जुएं में 300 रुपये हार गया था अभिषेक
पुलिस ने बताया, आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक अभिषेक और चारों आरोपियों ने जुआं खेला था। इसमें अभिषेक 300 रुपये हार गया था। बार-बार कहने के बावजूद वह रुपये नहीं दे रहा था, जिससे आरोपी नाराज थे। गुस्से में आकर आरोपी प्रमोदी ने मीट काटने वाले चाकू से अभिषेक पर तीन वार किए, इससे उसकी मौत हो गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
