दिल्ली

Delhi Chai Cafe: रेलवे स्टेशन पर चाय लवर्स के लिए नया अड्डा, यहां लें 10 से ज्यादा फ्लेवर का स्वाद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर दिल्ली चाय कैफे हाल ही में खुला है। जिसमें अभी से लोगों की भीड़ लगने लगी है। यहां पर बहुत से फ्लेवर की चाय-कॉफी मिलती है। जिसमें इलायची अदरक चाय को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पर गर्मियों में कॉल्ड ड्रिंक्स भी मिलते हैं। यहां पर आप कम कीमत में टेस्टी स्नैक्स का मजा भी उठा सकते हैं।

Image

Meta AI

Delhi Chai Cafe: दिल्ली अपने खान-पान के लिए बहुत फेमस है। खाने के शौकीनों के लिए यह शहर फूड पैराडाइज से कम नहीं है। यहां के स्ट्रीट फूड्स को लोग चटकारे लेकर खाते हैं। दिल्ली के फूड लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। चाय और स्नैक्स के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नया ठिकाना मिल गया है। इस रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर दिल्ली चाय कैफे खुला है। इसकी खासियत के है कि यहां आपको चाय, कॉपी और जूस के बहुत से फ्लेवर का स्वाद चखने को मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां लजीज फास्ट फूड का भी आनंद उठा सकते हैं।

खूबसूरती से सजा है कैफे

नई दिल्ली रेलवे रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर इस नए कैफे के खुलते ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। इस कैफे में बैठने की आरामदायक व्यवस्था है। इसे बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इस कैफे में चाय और कॉफी के बहुत से फ्लेवर मिलते हैं। इसके अलावा यहां गर्मी के मौसम में जूस और कोल्ड ड्रिंक भी मिलते हैं।

चाय और कॉफी के फ्लेवर

  • अदरक वाली चाय
  • मसाले वाली चाय
  • इलायची वाली चाय
  • लेमन टी
  • हॉट कॉफी
  • कोल्ड कॉफी

कैफे में चाय-कॉफी की कीमत

दिल्ली चाय कैफे की इलायची अदरक चाय बहुत फेमस है। इस चाय की कीमत 40 रुपये है। इस कैफे में अलग-अलग फ्लेवर की कॉफी और चाय की कीमत 30 से 70 रुपये के बीच है। यहां पर पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड भी कम कीमत पर मिलते हैं। यह कैफे सुबह 9 बजे खुलता है और रात 9 बजे तक बंद होता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ट्रेन पकड़ने और यहां उतरने वाले यात्रियों के खाने-पीने के लिए यह कैफे अच्छा ऑप्शन है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article