दिल्ली

Delhi Airport पर अब फ्लाइट का इंतजार बोरिंग नहीं, एंटरटेनिंग होगा; जानें क्या है वजह

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर "डेल वाइब्स" उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य, संगीत और शिल्प कार्यशालाओं का आयोजन हो रहा है। इससे यात्री कथक, भरतनाट्यम जैसे नृत्य और शहनाई, सितार, संतूर जैसे वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति का आनंद ले रहे हैं।

Image

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (PC-istock)

Photo : iStock

Delhi Airport: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर यात्रियों को फ्लाइट का इंतजार बोझिल नहीं कर रहा है। उन्हें अब सफर के दौरान एक सांस्कृतिक अनुभव मिल रहा है। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर "डेल वाइब्स" नामक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य यात्रियों को भारतीय कला, संगीत और शिल्प की झलक दिखाना है, जिससे उनका हवाई सफर और भी यादगार बन सके।

उत्सव में इन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने का अवसर

दैनिक जागरण पर छपी खबर के अनुसार इस उत्सव के तहत यात्रियों को कथक, भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्य और शहनाई, संतूर, सारंगी व सितार जैसे वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें 10-15 मिनट का नृत्य प्रदर्शन, 20-25 मिनट का लाइव संगीत और 15 मिनट की शिल्प अनुभव शामिल है। यात्रियों को यह अनुभव न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करता है, बल्कि उड़ानों में देरी या लंबे इंतजार के दौरान तनाव को भी कम करता है।

IGI एयरपोर्ट का संचालन करने वाले डायल (DIAL) का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत आने वाले यात्रियों को देश की सांस्कृतिक का अनुभव कराना है। डायल के CEO विदेह कुमार जयपुरियार के अनुसार, यह पहल यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने से पहले भारत की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देने का एक तरीका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article