Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम खत्म ही नहीं हो रहा है। बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच घने कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर दृश्यता बहुत कम है तो कुछ स्थानों पर शून्य के बराबर है। इस कारण हवाई यातायात, रेलवे यातायात और सड़क यातायात सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कोहरे और कम दृश्यता से चलते कई ट्रेन लेट है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति भी इसी प्रकार की है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट तय समय से बहुत लेट चल रही है।
फ्लाइटों के लेट होने के कारण यात्रियों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने एक सूचना जारी की है, जिसके तहत यात्रियों को यात्रा करने से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मौसम को लेकर आईएमडी द्वारा जारी सूचना के आधार पर आने वाले 4 से 5 दिन तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है। इसका अर्थ ये है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवालों को कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं आज दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
कोहरे के कारण 30 ट्रेनें लेट
दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण कई ट्रेनें देर से चल रही है। ठंड के कारण रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री कांपते हुए नजर आ रहे हैं। खराब मौसम के कारण भारत के कोने-कोन से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें लेट चल रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 फ्लाइट लेट
रेल यातायात की तरह दिल्ली का हवाई यातायात भी कोहरे के कारण प्रभावित है। दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे की बात करें तो यहां सुबह 50 मीटर की दृश्यता रही है और पालम हवाई अड्डे पर 100 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है। इस बीच प्राप्त सूचना के अनुसार 8 बजे तक 150 फ्लाइट की उड़ानों में देरी हुई है। वहीं 65 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। देर से संचालित होने वाली फ्लाइट में अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
