Delhi News: दिल्ली के महरौली इलाके में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यति ने नशे में एक एयर होस्टेस के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से दहशत में आई पीड़िता आरोपी को धक्का देकर बाहर भागी और समझदारी दिखते हुए घर को बाहर से बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान हरजीत यादव के तौर पर की गई है और वह एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपित हरजीत वारदात के समय नशे के हालत में था। वह बीती रात पीड़िता को घर दिखाने के बहाने वहां पहुंचा था और फिर घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित से डेढ़ माह पहले हुई थी मुलाकात
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां पर लंबे समय से किराये के फ्लैट में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि वह रहने के लिए दूसरा घर तलाश रही हैं। घर ढूंढने के दौरान ही करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात आरोपी हरजीत यादव से हुई थी।
आरोपी ने उसे घर ढूंढने में मदद का आश्वासन देने के साथ एक दो घर भी दिखाये थे। बीती रात भी उसने फ्लैट दिखाने की बात कह घर पहुंचा था और घर में घुसते ही पीड़िता पर हमला बोल दिया। घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है। पुलिस अधिकारी पीड़िता की काउंसलिंग करवा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
