Delhi News: एम्स नई दिल्ली ने दूर-दराज से आने वाले मरीजों के ठहरने की सुविधा देने के लिए बड़ा बदलाव किया है। एम्स ने विश्राम सदन में कमरे आवंटन की प्रक्रिया डिटिजल कर दी है। रविवार को एम्स निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया। नई व्यवस्था के तहत श्री साईं विश्राम सदन और राजगढ़िया विश्राम सदन में मरीजों, उनके रिश्तेदारों के लिए रूम की बुकिंग ऑनलाइन सिस्टम के जरिए होगी। कमरे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
इस लिंक से चेक करें कमरे की उपलब्धता
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को कमरे के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित विश्राम सदन में रिपोर्ट करना होगा, ताकि प्रक्रिया शुरू की जा सके। कमरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन डैशबोर्ड लिंक https//appointment.aiims.edu/vishram-sadan/dashboard पर देखी जा सकेगी। एम्स के अनुसार डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ेगी, गलतियां कम होंगी और काम भी तेजी से होगा। इससे मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा मिल पाएगी।
कर्मचारियों के लिए टीएमएस सिस्टम की शुरुआत
मरीजों की बड़ी राहत, एम्स के विश्राम सदन में कमरों की होगी डिजिटल बुकिंगएम्स में अब कर्मचारी तकनीकी दिक्कतों को टिकटिंग मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) से दूर कर सकेंगे। एम्स ने अपने कर्मचारियों की दिक्कतों को जल्दी और आसानी से दूर करने के लिए इस सिस्टम की शुरुआत की है। अब अगर किसी कर्मचारी को नेटवर्क की समस्या, कंप्यूटर या हार्डवेयर खराबी, या किसी एप्लिकेशन में कोई दिक्कत आती है, तो वे एक ऑनलाइन हेल्प टिकट जारी कर उसकी स्थिति भी ट्रैक कर पाएगा। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए कर्मचारियों के पास एम्स का वैध कर्मचारी आईडी होना जरूरी है। अभी इस सिस्टम की शुरुआत कंप्यूटर सुविधा विभाग में की गई है और आगे चलकर दूसरे विभागों में भी इसे लागू किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
