दिल्ली

Delhi News: बालकनी में खेल रही थी बच्ची, 11वें फ्लोर से गिरने से दर्दनाक मौत

दिल्ली के नरेला स्थित एक अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से ढाई साल की बच्ची नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने भाई के साथ बालकनी में खेल रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi News: दिल्ली के नरेला इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हिंद अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची मीरा की गिरकर मौत हो गई। मीरा अपने भाई के साथ बालकनी में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह रेलिंग पर चढ़ गई और अचानक नीचे गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।

3 महीने पहले ही अपार्टमेंट में हुए शिफ्ट

मीरा के पिता उमेंद्र कुमार रिक्शा चलाते हैं, जबकि मां आरती पास की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा मैनपुरी निवासी यह परिवार करीब तीन महीने पहले ही हिंद अपार्टमेंट में रहने आया था। हादसे के समय दोनों माता-पिता अपने काम पर गए हुए थे और बच्चे घर पर अकेले थे। शाम को उमेंद्र को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया।

अपार्टमेंट में 3 फुट की रेलिंग

अपार्टमेंट में केवल तीन फुट ऊंची रेलिंग होने के कारण इस तरह का हादसा हुआ। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर बालकनी में जाल लगाया गया होता तो मीरा की जान बच सकती थी। इस घटना से अपार्टमेंट के लोग बेहद दहशत में हैं और बालकनी की सुरक्षा को लेकर आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। मीरा के माता-पिता गहरे सदमे में हैं, जबकि उनके दोनों बेटे भी इस दर्दनाक हादसे से आहत हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!