दिल्ली

Delhi Aap Protest: दिल्ली में Aam Aadmi पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, बंद किए गए ये मेट्रो स्टेशन

Delhi Aap Protest: आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो द्वार बंद किए।

Image

दिल्ली मेट्रो अपडेट

Photo : BCCL

Delhi Aap Protest: आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो द्वार बंद किए। सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश और निकास अगली सूचना तक बंद रहेगा।

ईडी की हिरासत में CM केजरीवाल

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 3 तथा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 5 अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। ‘आप’ ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। ईडी ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

इस मामले में गिरफ्तारी

लिहाजा, केजरीवाल को गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पीएम आवास का 'घेराव' करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा ईडी की हिरासत में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंतित हैं। उन्हें चिंता है कि उनके जेल में जाने से दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यहां बदला रहेगा ट्रैफिक

इसके अलावा दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था भी आज बदली रहेगी। परामर्श के अनुसार, कानून व्यवस्था संबंधी विशेष बंदोबस्त के तहत नई दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। नई दिल्ली क्षेत्र में सुगम यातायात प्रबंधन के लिए तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़े करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जनता के लिए सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, और उपरोक्त सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों की अवज्ञा के लिए उठा लिया जाएगा और मुकदमा चलाया जाएगा। यातायात पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल गोल चक्कर, जिमखाना डाकघर गोल चक्कर, तीन मूर्ति गोल चक्कर, नीति मार्ग गोल चक्कर और कौटिल्य मार्ग गोल चक्कर से वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों को कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग से नहीं निकलने की सलाह भी दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई