दिल्ली

दिल्ली में फिर 'करेंट' से मौत, NDLS रेलवे स्टेशन के बाद अब एलएनजेपी अस्पताल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jul 2, 2023, 02:15 PM IST

LNJP Hospital News: बात पिछले महीने की है जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला की मौत करेंट लगने से हो गई। अब एक बार फिर करेंट से मौत हुई है फर्क सिर्फ इतना कि वो एक अस्पताल है जिसका नाम एलएनजेपी है।

LNJP Hospital News: अब इसे लापरवाही ना कहा जाए तो क्या कहा जाए। दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल की नई बिल्डिंग के बेसमेंट में एक शख्स की ंमौत हो गई। वजह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसी है। जिस तरह से पानी में करेंट आने की वजह से महिला टीचर अपनी जान गंवा बैठीं। ठीक वैसे ही बिहार के रहने वाले शख्स की जान चली गई। नई बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरा था और करेंट पानी में फैल गया। इस मामले में गैर इरादन हत्या का केस दर्ज किया गया है और किसकी लापरवाही से मौत हुई उसकी जांच भी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से हादसे के लिए अफसोस जताया गया है। लेकिन सवाल यह कि बार बार हो रहे इन हादसों से प्रशासनिक अमले पर फर्क क्यों नहीं पड़ता। सरकारें लोगों की बेहतरी के लिए तरह तरह के दावे कर रही हैं। ये बात अलग है कि तस्वीर वही है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मामले में लापरवाही बरतने वाले सीनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लेकिन जिस तरह एक और घटना सामने आई भले ही उसका रेलवे से किसी तरह का लेना देना ना हो। सवाल तो उठ खड़ा होता है कि आखिर सरकार के रहते हुए प्रशासनिक अमला बेलगाम क्यों हो जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें