दिल्ली

मोदी सरकार के GST रिफार्म्स का व्यापारियों ने किया स्वागत, दिवाली तक 50 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

मोदी सरकार के जीएसटी रिफार्म्स का व्यापारिक संगठन CTI ने स्वागत किया। नवरात्रि से दिवाली तक 50 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई गई। स्वदेशी सामान की बिक्री बढ़ने से घरेलू बाजार को बड़ी मजबूती मिलेगी।

Image

मोदी सरकार के जीएसटी सुधार के फैसले का स्वागत

मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई बड़ी कटौती का व्यापार और उद्योग संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि इन रिफार्म्स से आम जनता को राहत मिलेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से लोग खरीददारी रोककर जीएसटी काउंसिल की बैठक का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दरें घटी हैं, अब टीवी, फ्रिज, एसी, कार, मोटरसाइकिल, वॉशिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की खरीद में तेजी आएगी।

नवरात्रि और दिवाली पर बंपर कारोबार

सीटीआई का अनुमान है कि नवरात्र से लेकर दिवाली तक दिल्ली और देशभर में करीब 50 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है। घरेलू सामान सस्ता होने से इस बार दिवाली पर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। संगठन ने कहा कि दिवाली के दौरान हर वर्ग के लोग लगभग 5 करोड़ उपहार का आदान-प्रदान करते हैं, जो बाजार की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी करेगा।

इस त्यौहार घरेलू उत्पादों पर जोर

सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा और उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि इस वर्ष दिवाली में भारतीय उत्पादों की बिक्री पर खास जोर रहेगा। सीटीआई ने व्यापारियों और आम जनता से अपील की है कि वे स्वदेशी सामान खरीदें और बेचें। इसमें मिट्टी के दीये, देवी-देवताओं की मूर्तियां, हस्तशिल्प, घर सजाने का सामान, कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, किराना, डेयरी प्रोडक्ट्स, बर्तन और रेडीमेड वस्त्र जैसे उत्पाद शामिल होंगे।

जीएसटी सुधार से ट्रंप टैरिफ का असर होगा कम

बृजेश गोयल ने कहा कि जीएसटी रिफार्म्स से न केवल व्यापार में तेजी आएगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को मजबूती मिलेगी। घरेलू सामान सस्ता होने से विदेशी टैरिफ का असर कम होगा और भारतीय निर्माता अपने ही देश में माल बेच पाएंगे

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article