दिल्ली

CM Rekha Gupta Attacked: गुजरात का निवासी है आरोपी; मां बोली- पशु प्रेमी है बेटा, डॉग वाले मुद्दे से काफी दुखी था

आज 20 अगस्त की सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर जनसुनवाई में भाग ले रही थीं। इस दौरान वह जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनती और सुलझाती हैं। इसी समय एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस की हिरासत में हमलावर ने स्वयं को गुजरात में राजकोट का निवासी बताया है।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उन पर हमला करने वाला आरोपी

राजेश खिमजी भाई सकरिया जी हां, सूत्रों के मुताबिक यह वही शख्स है जिसने आज यानी बुधवार 20 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। हालांकि, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। हमलावर को दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही पकड़कर हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ जारी है। इस दौरान पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम राजेश खिमजी भाई सकरिया बताया। उसने बताया कि वह गुजरात में राजकोट का रहना वाला है और उसकी उम्र 41 साल है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के आवास पर जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला सीएम की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक है और इसकी आंतरिक जांच करवाएगी। जांच में पता लगाया जाएगा कि किसकी लापरवाही से आरोपी मुख्यमंत्री के इतने करीब तक पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर की निगरानी में इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि क्या वह पहले भी सीएम आवास पर होने वाली जनसुनवाई में आ चुका है या नहीं। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि अगर वह आज से पहले भी जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचा था तो क्या उस दौरान भी उसने मुख्यमंत्री पर हमला करने की प्लानिंग की थी या नहीं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश खिमजी के परिवार से भी संपर्क कर लिया है। आरोपी की मां का कहना है कि उनका बेटा पशु प्रेमी है और डॉग वाले मुद्दे को लेकर दुखी था। इसी वजह से वह दिल्ली गया था।

CM रेखा गुप्ता पर हमले का पूरा घटनाक्रम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार सुबह अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी कुछ पेपरों के साथ उनके करीब तक पहुंच गया। फिर उसने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह मौके से भाग पाता, दिल्ली पुलिस ने उसे वहीं पर धर दबोचा।

CM house ने घटना के बारे में क्या कहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले पर मुख्यमंत्री आवास की तरफ से बयान जारी किया गया। सीएम हाउस ने बताया कि सीएम श्रीमती रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स द्वारा हमला किया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने की निंदा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ AAP नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती। उसके साथ ही उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article