दिल्ली

Chhath Puja 2022: छठ व्रतियों में खुशी की लहर, दिल्ली एलजी विनय सक्सेना ने लिया ये एक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 04:06 PM IST

Chhath Puja in delhi: बीते शनिवार भलस्वा झील का दौरा कर खासे नाराज हुए थे एलजी झील की गंदगी के लिए दिल्ली जल बोर्ड को जिम्मेदार बताया था, LG की फटकार के बाद झील की सफाई का काम जोरों पर है।

Image

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से जारी है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भलस्वा झील की सफाई से गदगद हुए दिल्लीवासी
  • झील की गंदगी पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली जल बोर्ड को एलजी ने लगाई थी फटकार
  • एलजी के एक्शन से सकते में आया दिल्ली जल बोर्ड, सफाई शुरू

अबूजर की रिपोर्ट-

दिल्ली में छठ पूजा (Chhath Puja 2022 in delhi) की तैयारी जोर-शोर से जारी है बीते दो सालों में कोविड के कारण दिल्ली में भी कई प्रतिबंध लागू थे। प्रतिबंध की वजह से छठ पूजा का आयोजन भी जोर-शोर से नहीं हो पा रहा था। लेकिन कोविड के कमजोर हो जाने के बाद एक बार फिर दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी में तेजी आ गई है। यमुना से लेकर दिल्ली के अलग-अलग घाटों और झीलों पर सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन इन सबके बीच दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक ऐसा काम किया है जिससे दिल्लीवासियों के अंदर खुशी की लहर है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक मशहूर झील है जिसे भलस्वा झील (Bhalswa Lake delhi) के नाम से जाना जाता है। एक दौर था जब दिल्ली वालों ने इस झील को बिल्कुल साफ-सुथरे हालात में देखा। लेकिन वक्त के साथ ये झील गंदी होती गई। कई बार इस झील की सफाई की कोशिश की गई। लेकिन सरकारी लापरवाही और आम लोगों की कुछ गलत हरकतों की वजह से यह झील हद से ज्यादा गंदी हो गई। लेकिन छठ के त्योहार से ठीक पहले एलजी विनय सक्सेना ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे एक बार फिर खूबसूरत भलस्वा झील का सपना साकार हो सकता है। अच्छी बात ये हे कि उप-राज्यपाल के आदेश पर तत्काल एक्शन भी हो गया है।

LG की फटकार के बाद एक्शन में प्रशासन

झील की गंदगी का संज्ञान लेते हुए एलजी विनय सक्सेना ने झील की सफाई का आदेश दिया था। आज उप-राज्यपाल ने ट्वीट कर दिल्लीवासियों को जानकारी दी कि भलस्वा झील की सफाई शुरु हो गई है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया। वीडियो में मशीन से झील की सफाई होते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। झील में बड़े पैमाने पर गंदगी जमा हो गई है। एलजी ने ट्वीट में कहा कि उम्मीद है कि इस बार छठ का त्योहार साफ-सुथरी झील में मनाया जाएगा और झील अपने अस्तित्व में फिर से वापिस आएगी।

झील की गंदगी को देख नाराज हुए थे उप-राज्यपाल

उप-राज्यपाल ने शनिवार को भलस्वा झील का दौरा किया था। झील की गंदगी को देखकर वो खासा नाराज हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली जल बोर्ड को इस गंदगी के लिए जिम्मेदार बताया था। छठ पूजा को लेकर उसी दिन राज्यपाल ने झील की सफाई का आदेश दिया था। LG ने तत्काल प्रभाव से झील की सफाई का आदेश दिया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की भी जमकर क्लास लगाई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'