दिल्ली

CM Rekha Gupta Attacked: CCTV फुटेज से हुआ हमलावर की संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा? दिल्ली पुलिस को सौंपा गया Video

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला मामले में नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की गतिधियां संदिग्ध थी और वह इलाके में घूमने के साथ रेकी भी कर रहा था । इस वीडियो को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हमला मामले में नया वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला मामले में नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की गतिधियां संदिग्ध थी और वह इलाके में घूमने के साथ रेकी भी कर रहा था । इस वीडियो को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश के रूप में सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री के शालीमार बाग स्थित निजी आवास से मिला सीसीटीवी फुटेज ने चौंका देने वाला खुलासा किया है।

19 अगस्त को रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति को मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगातार घूमते, टहलते, वीडियो बनाते और फोटो खींचते हुए देखा गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह व्यक्ति घर की पूरी रेकी कर रहा है। जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि हमला पहले से ही सुनियोजित था।

सीएम हाउस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:

  • संदिग्ध की गतिविधियों को फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
  • यह वीडियो दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
  • हमले की साजिश की जांच अब और गहनता से की जा रही है।

यह हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को लेकर भी अब कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, हमलावर सिर्फ शालीमार बाग ही नहीं, बल्कि सिविल लाइन्स क्षेत्र तक में मुख्यमंत्री की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था।

आज सुबह हुआ था रेखा गुप्ता पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 'जन सुनवाई' के दौरान हमला हुआ है। साप्ताहिक 'जन सुनवाई' के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी, जिसके कारण रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में साप्ताहिक तौर पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसी क्रम में, बुधवार को वह लोगों की शिकायतें सुनने पहुंची थीं। फिलहाल, आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस घटना को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article