दिल्ली

Building collapse:दिल्ली के लाहौरी गेट में बिल्डिंग गिरी, लोगों के दबे होने की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 10:49 PM IST

Building collapses in Delhi: पुरानी दिल्ली से एक हादसे की खबर सामने आई, यहां के लाहौरी गेट इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से अफरा तफरी मच गई, मौके पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

Image

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से अफरा तफरी मच गई

KEY HIGHLIGHTS
लाहौरी गेट इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से अफरातफरी
हादसे में एक बच्ची की मौत की खबर है
मलबे में तीन-चार लोगों के दबने की सूचना

Delhi Building collapse Incident: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक बिल्डिंग गिर गई है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत की खबर है वहीं इस घटना में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, मौके पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मलबे से रेस्क्यू किए गए चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है मौके पर पुलिस और दमकल के अधिकारी मौजूद हैं।

कहा जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच लाहौरी गेट के फराशखाना इलाके में ये हादसा सामने आया है,सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां आनन-फानन मौके पर पहुंची हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा दिया गया है जिसमें पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि माना रहा है कि तीन-चार लोग मलबे में दबे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि लाहौरी गेट इलाके में शाम साढ़े सात बजे एक इमारत की छत ढहने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। गर्ग के मुताबिक, पांच लोगों को अब तक अस्पताल पहुंचाया जा चुका है जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article