दिल्ली: बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में बृहस्पतिवार को एक पुरानी इमारत ढह गई जिसके बाद प्राधिकारियों ने दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बवाना के सेक्टर 4 में इमारत के ढह जाने के बारे में अपराह्न दो बजकर 41 मिनट पर सूचना मिली और इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी इमारत है और हमने दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी हैं। यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है, कि कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
