दिल्ली

Delhi News: भैरों मार्ग अंडरपास को लेकर बड़ा अपडेट, मंत्री प्रवेश वर्मा बोले - जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने भैरों मार्ग अंडरपास परियोजना का निरीक्षण करते हुए बताया कि यह परियोजना MOHUA की 80% फंडिंग से बन रही है। बाढ़ और तकनीकी अड़चनों के बाद अब इसे कम ऊंचाई पर फिर से बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा उपायों के साथ परियोजना 8-9 महीनों में पूरी होगी और दिल्लीवासियों को बाढ़ से राहत मिलेगी।

Image

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा

Photo : ANI

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में निर्माणाधीन भैरों मार्ग रिंग रोड टी पॉइंट अंडरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह परियोजना भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MOHUA) के सहयोग से 80:20 फंडिंग मॉडल पर चल रही है।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि MOHUA इसके लिए 80 फीसद फंडिंग कर रहा है, जबकि आईटीपीओ इसका 20% खर्च उठा रहा है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ के कारण अंडरपास निर्माण में देरी हुई, विशेषकर 10 बॉक्स के निर्माण में। IIT दिल्ली और मुंबई से समाधान न निकलने के बाद अब इसे कम ऊंचाई पर दोबारा बनाने का निर्णय लिया गया है।

इस निर्माण के दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे ट्रेनों की गति धीमी रहेगी। साथ ही, जल भराव रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। MOHUA से अनुमति मिलते ही यह परियोजना 8-9 महीनों में पूरी कर ली जाएगी।

मंत्री वर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों की तरह यह सरकार काम में देरी नहीं करती, बल्कि विभागों के साथ लगातार फॉलोअप करती है। उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वासन दिया कि अब बारिश के दौरान दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी। भैरों मार्ग से सराय काले खां तक का नया रूट आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।

यही नहीं, मंत्री ने नंद नगरी गगन सिनेमा फ्लाईओवर के काम की भी जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!