Best place to Visit in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना है। यह शहर कई युद्ध देखने के साथ कई राजवंशों की राजधानी रह चुका है। यही कारण है कि दिल्ली के हर इलाके में ऐतिहासिक किले, स्मारक, मंदिर, मठ और मस्जिद मौजूद हैं। इन जगहों को आप देखते-देखते थक जाएंगे, लेकिन इन जगहों के इतिहास की जानकारी तब भी अधूरी ही रहेगी। नए साल पर अगर आप परिवार के साथ दिल्ली में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न इस बार राजधानी के खूबसूरत व बेहतरीन मंदिरों को देख लें। यकीन मानिए आप इन मंदिरों की वास्तुकला और शांति देख कर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
अक्षरधाम मंदिर
अगर राजधानी के सुंदर मंदिरों की बात की जाए तो इसमें आपको अक्षरधाम मंदिर से प्रसिद्ध और सुंदर जगह कोई दूसरी नहीं मिलेगी। अपने शानदार वास्तुकला के कारण यह बेहद खूबसूरत नजर आता है। इस मंदिर परिसर में नीलकंठ नाम का एक थिएटर है, जिसमें स्वामी नारायण के जीवन की घटनाएं दिखाई जाती हैं। यहां पर प्रतिदिन शाम को म्यूजिक फाउंटेन का भी आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। करीब 100 एकड़ में फैले इस मंदिर की ऊंचाई 141 फीट है। यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े मंदिर के तौर पर दर्ज है। यहां जानें से पहले एक बात ध्यान रखें कि मंदिर में पर्स, बेल्ट ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में कुछ रुपए अपनी जेब में रखें।
हनुमान मंदिर
करोल बाग के पास स्थित यह मंदिर भी दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। यहां पर मंगलवार के दिन हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां की भगवान हनुमान की ऊंची मूर्ति और देवता के मुख की तरह दिखने वाला मंदिर का प्रवेश द्वार भक्तों को आकर्षित करता है। यहां पर रोजाना शाम को विशेष आरती का आयोजन किया जाता है।झंडेवालान मंदिर
देवी दुर्गा को समर्पित यह मंदिर भी दिल्ली के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि देवी के एक भक्त बद्री भगत के आग्रह पर इस मंदिर को बनाया गया था। कहा जाता है कि उन्होंने सपना देखा था कि मंदिर वाली जगह पर जमीन के अंदर देवी दुर्गा की मूर्ति है। जिसके बाद मंदिर का निर्माण हुआ। मंदिर का नाम भक्तों द्वारा लाए जाने वाले झंडों के नाम पर पड़ा। इस मंदिर में रोजाना भक्तों की भीड़ उमड़ती है।कालकाजी मंदिर
यह मंदिर देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इसका निर्माण वर्ष 176 में किया गया था। यह मंदिर देवी काली आदिशक्ति को समर्पित है। यहां पर छुट्टियों के दिन सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इस मंदिर की भक्तों के बीच बहुत मान्यता है।
श्री किलकारी भैरव मंदिर
पुराने किले के पीछे स्थित भैरों मंदिर बहुत ही प्राचीन है। मान्यता है कि इसका निर्माण स्वयं पांडवों ने कराया था। इस मंदिर के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि यहां पर भक्त देवता को शराब चढ़ाते हैं। इस मंदिर में दो पंख हैं। एक पंखे में शराब चढ़ाया जाता है, जिसे किलकारी भैरव कहा जाता है। वहीं दूसरे पंखे में दूध चढ़ता है, जिसे दूधिया भैरव कहा जाता है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
