दिल्ली

AIIMS के ICU में तीमारदारों को मिलेंगी सुविधाएं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर शुरू होगा काम

AIIMS News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब देश के सभी एम्स और उनके जैसे केंद्रीय अस्पतालों में आईसीयू के बाहर मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए दिल्ली एम्स जैसी सुविधाओं को शुरू करने के लिए कहा है।

Image

दिल्‍ली एम्‍स। (सांकेतिक फोटो)

AIIMS News: प्राय: देखा जाता है कि अस्‍पतालों में मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों को कई प्रकार की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्‍याओं से जूझते हुए लोग अस्‍पताल प्रबंधन से शिकायत करते भी दिखते हैं। AIIMS में भी कई बार इसी तरह की समस्‍याएं प्रकाश में आती हैं जिनके निस्‍तारण की मांग पिछले काफी समय से हो रही थी। हालांकि अब एम्स प्रशासन ऐसे लोगों खुशखबरी देते हुए कहा है कि, तीमारदारों को अब आईसीयू के बाहर रुकने में परेशानी नहीं होगी। दरअसल, AIIMS प्रशासन ने तीमारदारों (अटेंडेंट्स) के आईसीयू से बाहर रहने और उनको मरीजों की सेहत संबंधी जानकारी उपलब्‍ध कराने के संदर्भ में आवश्‍यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ये दिक्‍कतें करतीं परेशान

  • आमतौर पर अस्‍पताल में स्‍ट्रेचर न मिलना पहली समस्‍या होती है
  • शुद्ध जल न मिलना
  • बैठने की जगह का अभाव
  • सामान के लिए लॉकर न मिल पाना
  • मेडिकल अपशिष्‍ट की दुर्गंध
  • शौचालयों में फैली गंदगी

ये सुविधाएं बढ़ेंगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब देश के सभी एम्स और उनके जैसे केंद्रीय अस्पतालों में आईसीयू के बाहर मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए दिल्ली एम्स जैसी सुविधाओं को शुरू करने के लिए कहा है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक हुई। एम्स के सभी आईसीयू से जुड़े प्रतीक्षा क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बेसिक अटेंडेंट को कुर्सी कम बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों के सामान के लिए लॉकर, पीने के पानी की सुविधा समेत नहाने के लिए विशेष क्षेत्र और महिला, पुरुष शौचालय के अलावा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और फोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

इनकी भी सुनें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इन्हीं सुविधाओं के साथ-साथ के अलग-अलग एम्स में भी मरीज और तीमारदारों के लिए इस तरीके की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पर जल्‍द ही काम शुरू हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article