दिल्ली

Delhi News: यमुना विहार में बड़ा हादसा, पिज्जा हट के एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट, 5 घायल

Delhi News: दिल्ली के यमुना विहार में स्थित पिज्जा हट के आउटलेट में एसी कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और पुलिस की टीम मौजूद हैं।

Image

पिज्जा हट के एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) (फोटो - Canva)

Delhi News: दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा हट के फूड आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट के बाग आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी घायलों को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए 5 लोगों में से तीन पिज्जा हट के वर्कर है और दो राहगीर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर पिज्जा हट है और पहली मंजिल पर एक ऑफिस स्थित है। दूसरी मंजिल पर लोग रहते हैं। लेकिन हादसे के दौरान ऊपर के दोनों फ्लोर खाली थे। इससे सटीक कारणों को जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

फरीदाबाद में एसी ब्लास्ट

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कल (8 सितंबर) को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में स्थित एक मकान में एसी में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में ब्लास्ट के साथ आग लग गई। उसी प्रकार आज दिल्ली के यमुना विहार इलाके में पिज्जा हट में एसी का कंप्रेसर में ब्लास्ट हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!