दिल्ली

Delhi: AAP पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, मेयर चुनाव को लेकर लगाया आरोप

दिल्ली दिल्ली नगर निगम सिविक सेंटर में AAP पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दलित को मेयर नहीं बनने देना चाहती।

Image

आप पार्षदों का प्रदर्शन।

Photo : ANI

Delhi Mayoral Polls: दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। AAP पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा दलित व्यक्ति को मेयर नहीं बनने देना चाहती। इसे लेकर AAP पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम सिविक सेंटर के अंदर हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और अपना विरोध प्रकट किया।

दिल्ली मेयर चुनाव टला

बता दें कि दिल्ली में 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने वाला था, लेकिन अब आज ये चुनाव नहीं होगा, क्योंकि अब तक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वहीं, दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को निर्वाचन आयोग से भी हरी झंडी मिल चुकी है। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि इस चुनाव से लोकसभा चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है।

एमसीडी ने जारी किया नोटिस

इसे लेकर एमसीडी ने भी औपचारिक नोटिस जारी किया है। एमसीडी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने की वजह से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव नहीं हो सकेगा। हालांकि, सदन की बैठक बुलाई जाएगी, एमसीडी ने ऐसा कहा था। जैसा कि आज सदन की बैठक बुलाई गई, लेकिन AAP ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कहा कि भाजपा दलित मेयर नहीं देखना चाहती है।

आप ने उपराज्यपाल पर लगाया आरोप

इधर, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर चुनाव रद्द करवाने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने मेयर चुनाव को निर्वाचन आयोग ने अपनी मंजूरी दे दी, लेकिन उपराज्यपाल ने इसे कैंसिल कर दिया। हालांकि, उपराज्यपाल ने कहा कि बिना मुख्यमंत्री के सुझाव के हम कोई भी फैसला नहीं ले सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article