दिल्ली

केजरीवाल को झटका: आप पार्षद ने थामा BJP का दामन, कहा- भ्रष्टाचार के कारण पार्टी में घुट रहा था दम

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 24, 2023, 11:54 AM IST

पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में बवाना से आप पार्षद का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ​​ने स्वागत किया।

Image

आप पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

Photo : IANS

दिल्ली एमसीडी में सियासी घमासान के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा जटका लगा है। आप के एक पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आप पार्षद पवन सहरावत ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार के कारण घुटन महसूस कर रहे थे, इसीलिए आप छोड़ने का फैसला लिया है।

वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा ने किया सहरावत का स्वागत

पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में बवाना से आप पार्षद का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया। यह घोषणा स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव के दौरान दिल्ली सिविक सेंटर में आधी रात की अराजकता के कुछ घंटों बाद हुई।

नई मेयर शैली ओबेरॉय ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया

दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय ने आरोप लगाया कि चुनाव कराने के दौरान भाजपा पार्षदों ने उन पर हमला किया। वहीं, भाजपा ने दावा किया कि वे केवल मेयर के साथ इस मामले पर चर्चा करने की कोशिश कर रहे थे। पार्षद सहरावत ने आरोप लगाया कि आप पार्षदों को दिल्ली नगर निगम (MCD) हाउस की बैठक में हंगामा करने का निर्देश दिया गया था। इसी को लेकर वह व्यथित थे।

आज स्थायी समिति के लिए फिर मतदान होगा

एमसीडी आज स्थायी समिति के लिए चुनाव कराने का एक और कोशिश करेगी। बुधवार को एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए चुनाव पिछली तीन नाकाम कोशिशों के बाद और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था। इसमें आप उम्मीदवार शैली ने भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराया दिया था। इसके बाद हुए स्टैंडिग कमेटी के चुनाव के दौरान आप-भाजपा पार्षदों में जमकर मारपीट हुई और मतदान अधूरा रह गया। इस दौरान पार्षद चिल्लाते, धक्का-मुक्की करते और एक दूसरे को मुक्का मारते हुए देखे गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article