दिल्ली

Lok Sabha Security Breach: संसद में घुसपैठ को CM केजरीवाल ने बताया हमला, कहा- सरकार ले सख्त एक्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संसद भवन की सुरक्षा में बुधवार को लगी सेंध को हमला करार दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह हमला हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।

Image

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया हमला

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में बुधवार को लगी सेंध को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'हमला' करार दिया है। उन्होंने जल्दी और सख्त एक्शन की मांग करते हुए कहा है कि तुरंत यह पता लगाना चाहिए कि हमलावर कौन थे और उनका इरादा क्या था। दिल्ली के सीएम ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2001 के हमले की बरसी पर संसद में आज का उल्लंघन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। हमारे लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। हमलावर कौन थे, वे कैसे घुसे, उनका मकसद क्या था, इसका खुलासा करने के लिए तत्काल जांच जरूरी है। कार्रवाई त्वरित और सख्त होनी चाहिए।"

बता दें कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस बीच सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही को तुरंत रोककर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कहा कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है और उनके पास मौजूद सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि घटना की लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है और इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!