दिल्ली

Delhi Weather: फिर लौटे गर्मी के दिन; दिल्ली में चढ़ा पारा, उमस से होगा हाल-बेहाल

आज का मौसम दिल्ली, 7 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम ने रुख बदल लिया है, अब गर्मी और उमस का दौर शुरू होगा। इस बीच तापमान 40 पार भी जाएगा। लू की चेतावनी भी जारी की जा सकती है, हालांकि अबतक ये बात अबतक छिटपुट इलाकों के लिए ही लागू है। आइए जानते हैं कैसा है दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में गर्मी से होगा हाल बेहाल

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आंधी और बारिश का दौर अब बीत चुका है। आज से आसमान में बादलों की आवाजाही भी दिखनी बंद रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम का यह रूखापन अगली बारिश तक ऐसा ही जारी रहेगा। इस बीच हीटवेव की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कल बढ़ी थी गर्मी

शुक्रवार को दिल्ली में तेज धूप खिली और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इसी के साथ हवा में नमी का स्तर 41 से 78 फीसदी के बीच रहा। कल आया नगर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा मौसम

आज, यानी शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप दिखाई देगी। आज के तापमान का पूर्वानुमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज से अगले 4 दिनों तक गर्मी और बढ़ेगी, पारा 40 के पार भी जाएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 9 और 10 जून को कुछ जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना भी जताई है। 8 से 10 जून तक दिल्ली में दिन के दौरान तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।

दिल्ली का AQI

दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर सामान्य बना रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का AQI 161 रहा। प्रदूषण का मुख्य कारण ओजोन रहा। इसी के साथ गाजियाबाद का AQI 128, ग्रेटर नोएडा का 118, गुरुग्राम का 157 और नोएडा का 124 रहा। पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 9 जून तक प्रदूषण सामान्य स्तर पर रह सकता है। इसके बाद यह अगले छह दिनों तक सामान्य से खराब स्तर पर रह सकता है। इसी बीच दिल्ली में हवाएं भी चलेंगी इसका कुछ असर भी प्रदूषण पर दिख सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article