Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना फिलहाल के लिए ना के बराबर है। लेकिन ध्यान रहे कि ये केवल अगले कुछ दिनों के लिए ही है। जैसे ही मानसून पहुंचेगा, यहां माहौल बदल जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं आई है और यह सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पारा जल्द ही, या ठीक-ठीक कहें तो इसी वीकेंड पर 40 का आंकड़ा छूएगा। जो अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग ने आज, शुक्रवार को दिल्ली में किसी तरह की बारिश से जुड़ी गतिविधि के लिए चेताया नहीं है, तो इसकी संभावना बढ़ जाती है कि आज धूप तेज रहे। हालांकि IMD आसमान में हल्के बादलों के देखे जाने की भविष्यवाणी कर रहा है। दिल्ली में आज का तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जो आने वाले दिनों में बढ़ेगा। गर्मी से राहत के लिए दिल्ली वालों को प्री मानसूनी गतिविधियों से उम्मीद रखनी चाहिए।
कैसा रहेगा कल का मौसम
कल, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। कल भी तेज धूप निकलेगी क्योंकि छिटपुट बादलों के साथ आसमान लगभग साफ रहने वाला है। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही भी कम हो जाएगी और तापमान भी 40 का आंकड़ा पार कर जाएगा। मौसम विभाग ने पहले 7 से 10 जून तक तेज सतही हवाओं की संभावना जताई थी। जिसकी वजह से तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद थी, अब ये पूर्वानुमान हटा लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
