दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, दिन में भी ठंड से कांप रहे लोग, अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 13 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश होने के बाद रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि आज राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है, बल्कि मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पिछले दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी शनिवार को बारिश हुई, जिसने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। रविवार को भी राजधानी में हल्की बूंदाबादी देखने को मिली। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में धूप भी नहीं निकली। जिसके चलते दिन में भी ठंड ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी। बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर दिल्ली घने कोहरे के आगोश में आ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि दिनभर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है:

दिल्ली में आज मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है। साथ ही दिन में धूप खिलने की भी संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 14 जनवरी को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम भी साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 15 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी की रात उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। जिसकी वजह से 15 और 16 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी भागों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दौरान यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में और इजाफा हो सकता है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

आने वाले दिनों में होगा तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद अगले 3 दिन 2-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। जिसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article