लखनऊ

UP Weather Today: हाय सर्दी! यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर, ठिठुरते दिखे प्रदेशवासी, IMD ने जारी कोहरे और बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के बीच बारिश से लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। इस बीच धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन यूपी के लोगों के पूरी जनवरी ठंड की मार झेलनी पड़ेगी।

Image

यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर, ठिठुरते दिखे प्रदेशवासी

UP Weather Today: यूपी में हांड कंपा देने वाली सर्दियों का सिलसिला अभी भी जारी है। इस बीच बारिश होने के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। घने कोहरे के बीच बारिश से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें राहत देने के लिए दिन में तेज धूप खिली। धूप की गुनगुनाहट से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि रात होते ही तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन महसूस होने लगती है। यूपी के लोग सुबह और शाम के समय कंबल-रजाई में छिप जाते हैं। यहां लोग हीटर, ब्लोअर और अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड का कहर इतना अधिक है कि गर्म कपड़ों की ढेरों लेयर्स में भी लोग ठिठुर रहे हैं। बता दें की मौसम विभाग ने आज भी यूपी के 65 से अधिक जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है और 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

लखनऊ मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मेरठ, बागपत, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच, मथुरा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी और इवाटा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोहरे के चादर में ढका यूपी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अधिकतर जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, रामपुर, शाहजहांपुर, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मेरठ, बागपत, बरेली, बहराइच, मथुरा, महामायानगर, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इवाटा, बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, संभल, काशीराम नगर, फर्रुखाबाद, एटा, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, औरैया, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और संत कबीर नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के कारण दृश्यता पर असर रहेगा और इससे सड़क यातायात के साथ रेल यातायात और हवाई यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहेगी। सड़कों पर वाहन चालकों को धीमी गति में लाइट जलाकर सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article