दिल्ली

दिल्ली के आया नगर में शख्स की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत; पुलिस ने दर्ज किया केस

दिल्ली के आया नगर इलाके में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां 52 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह करीब 6:25 बजे फतेहपुर बेरी थाने में फायरिंग की सूचना मिली। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Image

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और फॉरेंसिक टीम (स्क्रीनग्रैब: ANI)

Photo : ANI

Delhi Murder: दिल्ली के आया नगर इलाके में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 52 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:25 बजे फतेहपुर बेरी थाने में फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर उन्होंने एक व्यक्ति को जमीन पर खून से लथपथ स्थिति में पाया।

हत्या का कारण साफ नहीं

मृतक की पहचान रतन (52 वर्ष) पुत्र लेखी राम, निवासी आया नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रतन को गोली लगी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या किन वजहों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। टीमों ने आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण करके साक्ष्य एकत्र किए। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की पुख्ता वजह सामने आ सके।

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर चिंता

बीते कुछ महीनों में दिल्ली में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, कई इलाकों से हत्या की खबरें आई हैं। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार को शादी समारोह में विवाद के बाद एक 17 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले शुक्रवार की रात एक 27 वर्षीय युवक गगन को उसके जन्मदिन से पहले सिर में गोली मार दी गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article