दिल्ली

दिल्ली के नंदनगरी में 16 साल की लड़की को दोस्त ने मारी गोली, हमलावरअरेस्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 7, 2023, 11:42 AM IST

दिल्ली के नंदनगरी में 16 साल की एक लड़की को पड़ोसी ने गोली मारी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नंदनगरी के सुभाष पार्क में 16 साल की एक लड़की को कासिम नाम के पड़ोसी ने गोली मार दी।

दिल्ली के नंदनगरी में 16 साल की एक लड़की को उसके पड़ोसी युवक को गोली मार दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नंदनगरी के सुभाष पार्क में 16 साल की एक लड़की को कासिम नाम के पड़ोसी ने गोली मार दी। पीड़िता को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। लड़की को गोली मारने वाला उसका दोस्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की का इलाज जीटीबी अस्पताल में हो रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

एकतरफा प्यार में नाकाम मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को गोली मारी। बताया जा रहा है कि कासिम शादी के लिए लड़की पर दबाव बना रहा था।

आरोपी के खिलाफ 307 के तहत केस दर्ज

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्के ने कहा कि गोली लड़की के कंधे पर लगी। लड़की के दोस्त कासिम की उम्र करीब 20 साल है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। कासिम को पकड़ने के लिए हमने कई टीमें बनाईं। आरोपी अब हमारे गिरफ्त में हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें